फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The doors of Dev Kamrunag temple opened after four months

Mandi News: चार महीने के बाद खुले देव कमरुनाग मंदिर के कपाट

Sun, 30 Mar 2025 12:27 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The doors of Dev Kamrunag temple opened after four months
बड़ा देव कमरुनाग मंदिर के कपाट खोलते गूर और मन्दिर कमेटी सदस्य
गोहर (मंडी)। ऐतिहासिक और मंडी जनपद के बड़ादेव कमरुनाग मंदिर के कपाट चार महीने के बाद शनिवार सुबह सात बजे विधिवत पूजा-अर्चना के बाद खोल दिए गए। जैसे ही मंदिर के द्वार खुले, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर ओर बड़ादेव कमरुनाग के जयकारे गूंजे। श्रद्धालुओं ने देवता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

देव कमरुनाग मंदिर समुद्रतल से लगभग 3,334 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। नवंबर 2024 में कपाट बंद कर दिए गए थे और मार्च के अंत में श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिए गए। इस अवधि में मंदिर बर्फ की सफेद चादर में लिपटा रहता है। इससे यहां तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


मंदिर समिति और स्थानीय देव परंपराओं के अनुसार हर साल चैत्र माह में विशेष पूजा और हवन के बाद ही मंदिर के द्वार खोले जाते हैं। इस बार भी स्थानीय पुजारियों ने विधिवत अनुष्ठान कर कपाट खोलने की रस्म निभाई। देव कमरुनाग को जल का देवता माना जाता है। बड़ादेव कमरुनाग को महाभारत काल से जोड़कर देखा जाता है। लोग यहां पहुंचकर झील में सिक्के और आभूषण चढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ादेव कमरुनाग मंदिर न केवल धार्मिक बल्कि पर्यटन के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं। इससे स्थानीय व्यवसायियों को भी रोजगार मिलता है।

.......
मंदिर के कपाट खुलने के बाद अब आने वाले महीनों में यहां बड़ी संख्या में भक्तों के पहुंचने की संभावना है। प्रशासन ने भी भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर कमेटी सभी श्रद्धालुओं से मंदिर से लेकर सड़क तक सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील करती है।
-देवी सिंह, गूर देव कमरुनाग
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed