फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The car overturned after stealing tires

टायर चोरी कर भाग रहे आरोपियों की कार पलटी, ग्रामीणों ने दबोचा

Thu, 06 Aug 2020 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
The car overturned after stealing tires
बैहना (मंडी)। क्षेत्र के रठोहा गांव में टायर चोरी कर ले जा रहे युवकों की कार बैहना के पास सड़क में पलट गई। ग्रामीणों को संदेह होने पर कार में बैठे दोनों युवकों को दबोच लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों युवकों की कार से चोरी के चारों टायर बरामद कर लिए। मामला भी दर्ज कर लिया है। चोरी के लिए इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी युवक बल्ह के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार वीरवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि निर्माणाधीन फोरलेन रेस्ट प्वाइंट के समीप लोगों ने गाड़ी के टायर चुरा कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चोरों को गिरफ्तार कर टायर भी बरामद कर लिए। चोरी में इस्तेमाल गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया। आरोपियों की पहचान मचेतराम पुत्र मस्त राम निवासी कुम्मी और गौरव पुत्र रूप सिंह निवासी पिपली ट्रोह तहसील बल्ह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि आरोपियों ने रठोहा गांव के विजय कुमार की ऑल्टो कार के चारों टायर चुरा लिए थे। बैहना के समीप इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली में पलट गई और लोगों ने उन्हें भागने का मौका नहीं दिया। कहा कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed