फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   TGT should be given pay scale on the lines of Punjab: Sunil

टीजीटी को पंजाब की तर्ज पर दिया जाए पे स्केल : सुनील

Mon, 19 Jan 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
TGT should be given pay scale on the lines of Punjab: Sunil
मंडी। हिमाचल प्रदेश सर्व टीजीटी महासंघ का जिला स्तरीय अधिवेशन रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल मंडी में आयोजित किया गया। सम्मेलन में मंडी जिलेभर से सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी एकता का परिचय दिया।
विज्ञापन

राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग से मांग उठाई कि सभी टीजीटी अध्यापकों को पंजाब की तर्ज पर 45,400 का पे स्केल दिया जाए। पहले की तरह साल में दो बार सभी को नियमित किया जाए। सभी विभागों में 4-9-14 का लाभ दिया जाए। राज्य अध्यक्ष ने कहा कि सभी शिक्षक एकजुट हैं और हम अपने हक की लड़ाई को सरकार के समक्ष मजबूती से जारी रखेंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन के उपरांत मंडी जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। इसमें जगदीश शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। तेज सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वनिता शर्मा व चारू लता उपाध्यक्ष, स्मृति ठाकुर महासचिव, सपना सहसचिव चुनी गईं। नील गगन वित्त सचिव, रणवीर सिंह प्रेस सचिव, सुशील, महेश लेखा परीक्षक, कृष्ण यादव मुख्य संरक्षक चुने गए। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी अध्यक्ष सुनील ठाकुर, महासचिव सुनील शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, वित्त सचिव संजय ठाकुर, सह सचिव मनु देव शर्मा, प्रेस सचिव अनिल, अविनाश सैनी, तिलक राज, अश्वनी शर्मा अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed