फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Temples decorated for Navratri, Bhandare will be held

नवरात्र के लिए सज गए मंदिर, लगेंगे भंडारे

Thu, 31 Mar 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Temples decorated for Navratri, Bhandare will be held
मंडी में नवरात्रों के लिए सजा भीमाकाली मंदिर। - फोटो : Mandi
मंडी। चैत्र नवरात्रों के लिए इस बार मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। कोरोना बंदिशों में छूट मिलने के बाद नवरात्रों के लिए श्रद्धालु भी तैयार हैं। छोटी काशी के भीमाकाली और टारना स्थित माता श्यामाकाली मंदिरों में साफ सफाई और रंग रोगन किया गया है। इस बार मंदिरों में भंडारों का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु बिना किसी रोकटोक से पूजा-अर्चना कर सकेंगे।
विज्ञापन

मंदिरों में हवन-पाठ और भजन-कीर्तन का भी आयोजन रहेगा। भीमाकाली मंदिर मंडी के प्रधान पुष्पराज शर्मा ने बताया कि कोरोना काल के बाद प्रशासन के निर्देशानुसार इस बार श्रद्घालुओं के लिए मंदिर के द्वार खोल दिए गए हैं। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को मास्क पहनना और उचित सामाजिक दूरी बनाकर पूजा-अर्चना करनी होगी।
विज्ञापन

...
घर में भी विशेष पूजा-अर्चना
81 छोटे बड़े मंदिरों का इतिहास समेेटे छोटी काशी मंडी में नवरात्र का विशेष महत्व है। मां के उपासक श्रद्धा के साथ देवी की पूजा-अर्चना करते हैं। लोग अपने घर में देवी मां की स्थापना करते हैं और नौ दिन तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। इस दिन से हिंदी नववर्ष की भी शुरुआत होती है। इसके चलते लोग चैत्र नवरात्र में देवी पूजन करने के साथ ही घरों में विभिन्न तरह के आयोजन भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
कारोबारियों को अच्छे सीजन की उम्मीद
शहर में मंदिरों के पास स्थित दुकानों में नवरात्र के लिए विभिन्न प्रकार की पूजन सामग्री रखी गई है। इसमें देवी मूर्तियों के अलावा उनके पूजन में प्रयोग होने वाले नारियल, चुनरी, हवन सामग्री, लकड़ी, पान, सुपारी, कपूर, रोली, कलश शामिल हैं। भूतनाथ बाजार के अनिल और टारना रोड के मनोज ने बताया कि कोरोना काल के कारण दो साल से मंदिरों में नवरात्र के दौरान बाहर दुकान सजाने की मनाही थी। अब छूट मिली है।

...
नवरात्र कलश स्थापना पूजन मुहूर्त
पंडित हीरा लाल ने बताया कि चैत्र नवरात्र दो अप्रैल से शुरू होंगे। प्रतिपदा तिथि एक अप्रैल से ही लग जाएगी, लेकिन उदयातिथि के कारण इसका मान दो अप्रैल से होगा। इस दिन सुबह 5:51 से सुबह 8:22 बजे तक कलश स्थापना करना कल्याणकारी रहेगा। दो अप्रैल से ही नव संवत्सर की भी शुरुआत होगी।
मंदिरों में आरती का समय
भीमाकाली मंदिर मंडी: सुबह 6.30 बजे और सायं 7 बजे
महाकाली पुरानी मंडी :सुबह 7 बजे और सायं 7.15 बजे
काली चामुंडा स्कूल बाजार: सुबह 7 बजे और सायं 7.15 बजे
हटगढ़ मंदिर नाचन : सुबह 6.30 और सायं 7 बजे
कोयला माता राजगढ़ बल्ह: सुबह 6.30 और सायं 7 बजे
कामाक्षा मंदिर करसोग: सुबह 7 बजे और सायं 7.15 बजे
सिमसा माता लडभड़ोल : सुबह 6.30 बजे और सायं 7 बजे
टारना माता मंडी : सुबह 6.30 बजे और सायं 7 बजे आरती
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed