{"_id":"68ce95be9075933bce08442e","slug":"teachers-will-be-honored-for-their-excellent-services-chandrabhushan-mandi-news-c-90-1-ssml1045-170352-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट सेवाओं पर सम्मानित होंगे शिक्षक : चंद्रभूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट सेवाओं पर सम्मानित होंगे शिक्षक : चंद्रभूषण
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले शिक्षकों को रोटरी क्लब जोगिंद्रनगर की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए उपमंडल के सरकारी स्कूलों में तैनात शिक्षकों की सूची शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से मांगी गई है।
पांच अक्तूबर को रोटरी अवार्ड से ऐसी विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा, जिन्होंने सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई में अव्वल बनाने के साथ खेलों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगी परीक्षा की पढ़ाई में भी अनूठी मिसाल पेश की है। शनिवार को रोटरी क्लब की बैठक में अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण शर्मा ने बताया कि शैक्षणिक संस्थानों में नशे के खिलाफ भी विशेष अभियान चला रहे शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।
उपमंडल के 20 से अधिक सरकारी स्कूलों के प्रबंधकों से पत्राचार किया जा रहा है। बैठक में रोटरी के सचिव रणजीत चौहान, रोटेरियन अजय ठाकुर, रामलाल वालिया, मेजर ज्ञान चंद बरवाल, शशि सकलानी, सुरेंद्र ठाकुर, पीसी मंहत, सुशील पठानिया मौजूद रहे। संवाद