{"_id":"6a2bf56fad7c48b7110ee3f8","slug":"tabletop-exercise-on-disaster-management-preparedness-to-be-assessed-at-five-locations-mandi-news-c-90-1-ssml1045-200451-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आपदा प्रबंधन पर टेबल टॉप अभ्यास, पांच जगह जांची जाएंगी तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आपदा प्रबंधन पर टेबल टॉप अभ्यास, पांच जगह जांची जाएंगी तैयारियां
विज्ञापन
15 जून को जिले में होगा वृहद पूर्वाभ्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। भूकंप, बादल फटने और जंगल की आग जैसी आपदाओं पर राज्यव्यापी मेगा मॉक अभ्यास के 10वें संस्करण का आयोजन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में 15 जून को किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को एक राज्य स्तरीय टेबल टॉप अभ्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त अपूर्व देवगन सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया।
मुख्य सचिव केके पंत ने राज्य में आपदा प्रबंधन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उपायुक्त ने जिले में भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति से निपटने के लिए जिला स्तर पर की गई तैयारियों का प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने बताया कि 15 जून को होने वाले मेगा मॉक अभ्यास के लिए जिले में पांच स्थान चिह्नित किए गए हैं।
इनमें मंडी सदर उपमंडल के अंतर्गत रत्ती पुल के समीप गड़ल में वनों की आग, सुंदरनगर उपमंडल के खंड विकास कार्यालय तथा करसोग उपमंडल के राजकीय डिग्री कॉलेज करसोग में भूकंप की स्थिति का अभ्यास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त थुनाग के नए बस अड्डे के समीप बादल फटने की घटना तथा बालीचौकी बाजार में जीरो चौक के पास तीर्थन नदी के बाएं तट पर भारी वर्षा से संभावित बाढ़ की काल्पनिक स्थितियां तैयार की जाएंगी।
विज्ञापन
टेबल टॉप अभ्यास में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।