{"_id":"6aef230f378f8d66ea0e944c","slug":"sweets-become-costlier-during-diwali-increasing-the-burden-on-customers-pockets-mandi-news-c-90-1-ssml1025-220853-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दिवाली पर महंगी हुई मिठाइयां, ग्राहकों की जेब पर बढ़ा बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दिवाली पर महंगी हुई मिठाइयां, ग्राहकों की जेब पर बढ़ा बोझ
विज्ञापन
दूध, मावा, चीनी और ड्राई फ्रूट्स महंगे होने से बढ़ी लागत
खुली मिठाइयां भी 30 से 40 रुपये प्रति किलो महंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दिवाली पर मिठाइयों की खरीदारी इस बार महंगी हो गई है। बाजार में डिब्बाबंद मिठाइयों के दाम 20 प्रतिशत तक बढ़े हैं, जबकि खुली मिठाइयां 30 से 40 रुपये प्रति किलो महंगी हुई हैं। दूध, मावा, चीनी और ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़ने से मिठाइयों की लागत बढ़ी है। हालांकि, ग्राहकों को राहत देने के लिए कारोबारी 10 से 20 प्रतिशत तक छूट दे रहे हैं।
बाजार में 400 ग्राम सोन पापड़ी 150 से 200 रुपये, ड्राई फ्रूट पंजीरी लड्डू 312 रुपये और 350 ग्राम पेठा 120 रुपये में मिल रहा है। वहीं, 200 ग्राम काजू कतली 230 से 250 रुपये और डिब्बाबंद रसगुल्ले 210 से 230 रुपये में उपलब्ध हैं। खुली मिठाइयों में गुलाब जामुन और रसगुल्ला 280 से 330 रुपये, मावा बर्फी 340 से 450 रुपये और बेसन के लड्डू 300 रुपये प्रति किलो बिक रहे हैं।
ग्राहक राजीव सोनी ने कहा कि मिठाइयों के बढ़ते दाम से त्योहार का बजट प्रभावित हुआ है। वहीं, संजय ठाकुर इस बार महंगी डिब्बाबंद मिठाइयों के बजाय खुली मिठाइयां खरीदेंगे। मिठाई कारोबारी साहिल बावा ने बताया कि कच्चे माल की कीमतें बढ़ने से लागत में इजाफा हुआ है, फिर भी उचित दाम पर मिठाइयां उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कारोबारी संजय ठाकुर ने बताया कि ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 10 से 20 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है।