फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   suicide in sundernagar, mandi

जिंदगी से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, बीएसएल किनारे मिला शव

Sat, 02 Oct 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
suicide in sundernagar, mandi
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल केबीएसएल जलाशय के किनारे शुक्रवार देर शाम एक युवक का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने जलाशय के किनारे युवक को अचेत अवस्था में देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटनास्थल पर सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें जिंदगी से तंग आने का जिक्र किया गया है। मृतक की पहचान नरेंद्र कुमार (25) गांव चुरासनी, कुटाहची तहसील सुंदरनगर, मंडी के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि बुधवार को नरेंद्र कुमार की उसके परिजनों ने बीएसएल थाना के तहत गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

नरेंद्र अपने घर से 27 सितंबर से लापता था। शव के समीप जहर की एक खाली शीशी भी बरामद हुई है तथा एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। सूचना मिलने पर सुंदरनगर थाना की टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed