फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sufficient stock of gas cylinders in the district: Pathania

जिले में गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक : पठानिया

Tue, 28 Apr 2026 05:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Sufficient stock of gas cylinders in the district: Pathania
उपभोक्ताओं से की सहयोग करने की अपील
विज्ञापन

मंडी। जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि जिले में गैस सिलिंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। विभाग की ओर से नियमित रूप से एलपीजी सिलिंडर की निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में संचालित 24 गैस एजेंसियों में लगभग 7501 घरेलू सिलिंडर उपलब्ध हैं जो जिले की दैनिक खपत के अनुसार पर्याप्त हैं। इसके अतिरिक्त जिले में संचालित गैस एजेंसियों को रूट चार्ट के अनुसार ही सभी क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति करने के बारे में और उपभोक्ताओं की ई-केवाइसी को पूर्ण करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वे जब भी गैस रिफिल के वितरण के लिए विस्तार बिंदुओं पर जाते हैं तो यहां पर उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के समस्त एलपीजी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि जब भी गैस एजेंसी के कर्मचारी आपके विस्तार बिंदुओं पर गैस आपूर्ति करने पहुंचते हैं तो उनसे अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed