फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students will not be able to join hands, thermal screening is necessary

विद्यार्थी नहीं मिला पाएंगे हाथ, थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी

Sat, 25 Sep 2021 10:35 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
Students will not be able to join hands, thermal screening is necessary
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडोग में पानी की टंकियों को साफ करते स्कूल के कर्मचारी। सोमवार स? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर/मंडी। कोविड की बंदिशों के बीच सोमवार से जिलेभर में स्कूल खुल जाएंगे। अधिसूचना के तहत विद्यार्थी एक दूसरे से हाथ नहीं मिला पाएंगे। नमस्ते कर विद्यार्थी अभिवादन स्वीकार करेंगे। दोपहर का भोजन भी विद्यार्थी सामूहिक तौर पर नहीं कर पाएंगे। मंडी जिले में सोमवार से शुरू होने जा रही कक्षाओं को दो चरणों में विभाजित किया गया है। उपमंडल के लगभग सौ सरकारी और निजी स्कूलों में विद्यार्थियों का शारीरिक तापमान की जांच के बिना प्रवेश निषेध रहेगा।
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर शहर के दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल, गरोड़ू स्थित न्यू क्रिसेंट स्कूल और भट्ठा में माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल सहित उपमंडल के अधिकांश सरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार को पहुंचने वाले विद्यार्थियों को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करना जरूरी होगा।
विज्ञापन

दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य ओपी ठाकुर ने बताया कि शनिवार को ही कक्षाओं को सैनिटाइज कर दिया गया है। सोमवार को भी कक्षाओं को पुन: सैनिटाइज किया जाएगा। एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा कि स्कूल प्रबंध निदेशकों को व्यवस्था करने का आह्वान किया है। एक डेस्क में एक ही विद्यार्थी शारीरिक दूरी के नियमों के तहत बैठ पाएगा। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed