फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students of DAV School Gohar shined in the Children's Science Congress

Mandi News: डीएवी स्कूल गोहर के विद्यार्थियों ने बाल विज्ञान कांग्रेस में चमकाया नाम

Sun, 20 Sep 2026 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
Students of DAV School Gohar shined in the Children's Science Congress
विज्ञान गतिविधि, गणित ओलंपियाड, क्विज और विज्ञान मॉडल में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चैलचौक में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस (सीएससी) में डीएवी स्कूल गोहर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल किए। विज्ञान गतिविधि में कक्षा 12वीं की छात्रा मन्नत और कक्षा 10वीं की श्रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गणित ओलंपियाड में कक्षा 10वीं की वैष्णवी प्रथम रहीं। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की श्राव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान क्विज के वरिष्ठ वर्ग में हितेन और ईशांत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कनिष्ठ वर्ग में ओजस्वी और तान्या ने दूसरा स्थान हासिल किया। गणित ओलंपियाड में कक्षा 12वीं की सोनाक्षी और कक्षा आठवीं के जितेश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान क्विज के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में भूमिका और अंशुमान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, विज्ञान गतिविधि में कक्षा आठवीं की तानिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में कक्षा 11वीं की सिमरन के प्रदर्शन की भी सराहना की गई। प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और वैज्ञानिक सोच के दम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन अध्यापक भीम देव सहित विद्यालय के अन्य विज्ञान अध्यापकों ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed