फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students made useful things from waste material

Mandi News: विद्यार्थियों ने व्यर्थ सामग्री से बनाईं उपयोगी वस्तुएं

Tue, 20 Jan 2026 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Students made useful things from waste material
कोटली स्कूल में विद्या​र्थियों की ओर से बनाई गई चीजें। संवाद
कोटली (मंडी)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटली में नवाचार, अभिकल्पना एवं उद्यमिता मानसिकता कक्षाओं के तहत उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने व्यर्थ पड़ी सामग्री का उपयोग कर अनेक उपयोगी एवं आकर्षक वस्तुएं तैयार कीं।
विज्ञापन

संतोष कुमारी ने विद्यार्थियों को चीड़ की पत्तियों से टोकरियां, परांठे बनाने का ब्रश, फूलदान एवं गुलदस्ते बनाना सिखाया। अनुदेशिका शारदा ठाकुर ने विद्यार्थियों को जंगली खजूर की पत्तियों से टोकरियां, झाड़ू, गुलदस्ते, फूलदान तथा घी लगाने के लिए ब्रश बनाना सिखाया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रधानाचार्य डॉ. प्रतिभा वैद्य ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी देना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed