बग्गी (मंडी)। बल्ह क्षेत्र के खतरवाड़ी सनराइज स्कूल में रविवार को सालाना समारोह मनाया गया। इसमें हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के निदेशक लाल सिंह कौशल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्कूल की अध्यक्ष शकुंतला और प्रधानाचार्य निर्मल ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर धमाल मचाया। हिमाचली लोक नृत्य, पंजाबी डांस, राजस्थानी, हरियाणवी और गुजराती लोक नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। मुख्यातिथि लाल सिंह कौशल ने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इसमें कोमल, अंशिका, मृदुल, इशिता, प्रणव, कसवाल, अनिरुद्ध, अनिका, शिवन्या, हर्षिता, कनिषा, कशवी, काव्य, कपिल, आराध्या, आयुष, केशव, अनमोल, गोरेश, मानवी, अनन्वी, पायल, शिवांशु, अनामिका, हर्षिता, शुभम, श्रुति, जिया, अक्षरा, अथर्व, अलीशा, सुशील, आदर्श, शिवांगी, कंगना, अक्षर, अराध्या, मानवी, अनिकेत, रुद्र, वंशज आदि को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर स्कूल अध्यापक और एसएमसी पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद