{"_id":"6a148f79c659afebc9014a07","slug":"stray-dogs-create-panic-in-jogindernagar-increasing-attacks-on-people-and-animals-mandi-news-c-90-1-mnd1001-198032-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में लावारिस कुत्तों का आतंक, लोगों और पशुओं पर बढ़े हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में लावारिस कुत्तों का आतंक, लोगों और पशुओं पर बढ़े हमले
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में लावारिस कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब ये कुत्ते आम लोगों के साथ-साथ बेसहारा पशुओं पर भी हमला कर लहूलुहान कर रहे हैं। उपमंडल में प्रतिदिन चार से पांच लोग कुत्तों के हमले का शिकार हो रहे हैं।
नगर परिषद क्षेत्र में लावारिस कुत्तों की संख्या सौ से अधिक बताई जा रही है, जबकि सरकारी रिकॉर्ड में यह आंकड़ा करीब 60 ही दर्ज है। कुत्तों की नसबंदी को लेकर चलाया जा रहा अभियान भी सीमित दायरे में सिमटकर रह गया है।
शहर के बस स्टैंड, रेलवे भूमि, रामलीला मैदान और वार्ड नंबर पांच अप्पर सेरी में लावारिस कुत्तों का आतंक सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। हालत यह है कि बुजुर्ग लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। कुत्ते घरों में घुसकर लोगों पर हमला कर रहे हैं और दोपहिया वाहन चालकों को भी दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार आवारा कुत्तों ने एक निवासी की कार को भी नुकसान पहुंचाया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री संकल्प सेवा पोर्टल पर दर्ज करवाई गई है। लोगों ने प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
बाक्स
नगर परिषद क्षेत्र में लावारिस कुत्तों पर अंकुश लगाने के लिए पूर्व में ही आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। नई परिषद की बैठक में इस समस्या के समाधान को लेकर और भी सख्त निर्णय लिए जाएंगे।
-रजत सेठी, तहसीलदार एवं कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद जोगिंद्रनगर