फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sterling pillar installed to support the broken pillar of Dwada flyover

Mandi News: दवाड़ा फ्लाईओवर के टूटे पिलर को सहारे के लिए लगाया स्टरिंग पिलर

Fri, 12 Sep 2025 06:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 12 Sep 2025 06:39 AM IST
विज्ञापन
Sterling pillar installed to support the broken pillar of Dwada flyover
पंडोह (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी से कुल्लू के बीच सड़क पर दवाड़ा फ्लाईओवर की हालत लगातार चिंताजनक बनी हुई है। शुक्रवार को एनएचएआई (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) की टीम और शापुरजी पल्लोनजी कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंचकर फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। फिलहाल फ्लाईओवर को लोहे की स्टरिंग (सेट्रिंग) के सहारे ही खड़ा रखा गया है। फ्लाईओवर के नीचे से अभी यातायात को चलाया जा रहा है लेकिन यह भी यात्रियों के लिए जोखिम से खाली नहीं है।
विज्ञापन

झलोगी से आगे तक यातायात को फिलहाल एकतरफा चलाया जा रहा है। यही कारण है कि दिनभर मंडी–कुल्लू मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। वीरवार को हणोगी और दवाड़ा वाली दोनों टनलों में घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। दो घंटे की एकतरफा यातायात प्रणाली ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। दवाड़ा से लेकर डैम तक पूरे मार्ग में वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। मंडी से कुल्लू की ओर जाने वाले वाहन पंडोह बाजार में भी फंसे रहे। बाजार में दिनभर भारी जाम की स्थिति बनी रही जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। यातायात को निर्धारित समय के बजाए आगे-पीछे छाेड़ने से भी दिक्कतें पेश आ रही हैं। यह भी परेशानी का सबब बन रहा है।
विज्ञापन

दवाड़ा फ्लाईओवर का एक पिलर धंसने से फ्लाईओवर के गिरने का खतरा बना हुआ है। एनएचएआई ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोहे के पिलर फ्लाईओवर के क्षतिग्रस्त पिलर के पास सपोर्ट के तौर पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थायी तौर पर यहां फ्लाईओवर को सहारा दिया गया है। स्थायी तौर पर कार्य किए जाएंगे। सभी परिस्थितियों को देखते हुए ही यह अस्थायी कार्य किया गया है।
-वरुण चारी, परियोजना निदेशक, एनएचएआई मंडी इकाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed