{"_id":"616efbb18a6b1573dd3fe143","slug":"special-campaign-will-run-from-today-for-postal-ballot-voting-mandi-news-sml38766426","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टल बैलेट मतदान के लिए आज से चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टल बैलेट मतदान के लिए आज से चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। सहायक निर्वाचन अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि मंडी लोकसभा उपचुनाव के चलते निर्वाचन आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांगजनों एवं कोविड-19 पॉजिटिव मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट की सुविधा उपलब्ध करवाई है।
विधानसभा क्षेत्र से संबंधित 1373 पात्र मतदाताओं के लिए 20 से 25 अक्तूबर तक घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट मतदान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। पहले यह अभियान 16 अक्तूबर से शुरू होना था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते यह शुरू नहीं हो पाया था।
पोस्टल बैलेट मतदान को लेकर गठित टीमों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर एसडीएम ने बताया कि जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र से संबंधित पोस्टल बैलेट मतदान के लिए 1373 पात्र मतदाताओं ने फार्म 12डी भर सहायक निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करवाए हैं।
विज्ञापन
किसी कारणवश छूटे हुए मतदाताओं की पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया 24 और 25 अक्तूबर की पूरी की जाएगी। बताया कि जिन मतदाताओं को पोस्टल बैलेट मतदान की सुविधा उपलब्ध हो गई है वे मतदान केंद्र में जाकर ईवीएम के माध्यम से मतदान नहीं कर सकेंगे। इस दौरान दो मतदान अधिकारी, एक पुलिसकर्मी, माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ-साथ संबंधित मतदान केंद्र के सेक्टर अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं संबंधित बीएलओ मौजूद रहेंगे। पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने के लिए पोस्टल बैलेट मतदान की तमाम प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाएगी।
डॉ. विशाल शर्मा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से पोस्टल बैलेट मतदान प्रक्रिया को निर्धारित शेड्यूल के तहत पूर्ण करवाने के लिए अपना संपूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया है। बैठक में कानूनगो निर्वाचन तेज सिंह ठाकुर ने पोस्टल बैलेट मतदान दलों को मतदान की तमाम प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी।
000