फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Special campaign will be run for cleaning drinking water sources, quality will be tested

Mandi News: पेयजल स्रोतों की सफाई के लिए चलेगा विशेष अभियान, गुणवत्ता का होगा परीक्षण

Mon, 29 Jul 2024 07:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
Special campaign will be run for cleaning drinking water sources, quality will be tested
एसडीएम करेंगे जल जनित रोगों के बचाव के उपायों की निगरानी
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा को देखते हुए जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं मजिस्ट्रेट मंडी अपूर्व देवगन ने आदेश जारी करते हुए सभी एसडीएम को जल शक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, डीआरडीए, नगर निगम, नगर परिषदों और अन्य विभागों की ओर से जलजनित रोगों से बचाव के लिए किए जा रहे उपायों की निगरानी करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में जल स्रोतों के संभावित प्रदूषण के कारण जल जनित बीमारियों की घटनाओं की वृद्धि हुई है, इसकी रोकथाम तत्परता से समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। जोगिंद्रनगर में फैले पीलिया पर उपायुक्त ने कड़ा संज्ञान लिया है।
आदेशों में जिला मजिस्ट्रेट ने जल शक्ति विभाग को साफ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पानी की गुणवत्ता का समय-समय पर जांच करने का निर्देश दिए हैं। उन्हें विभाग को उन स्थानों पर एक विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिया गया है, जहां असामान्य पैमाने पर जल जनित बीमारियों के मामले सामने आते हैं, ताकि बढ़ते मामलों की जांच की जा सके और बीमारियों के फैलने के कारणों की पहचान की जा सके और तुरंत सुधारात्मक उपाय किए जा सकें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने परियोजना अधिकारी डीआरडीए को सभी स्थानीय जल निकायों और खुले जल स्रोतों को साफ करने के लिए एक अभियान का नेतृत्व करने और पंचायतों और पीआरआई के सहयोग से जल जनित बीमारियों और उनकी रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सभी बीडीओ के साथ समन्वय करने का निर्देश दिये। उन्होंने आयुक्त, नगर निगम और सचिव नगर पंचायतों को अपने शहरी स्थानीय निकायों के पेयजल स्रोतों की सफाई करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
स्वास्थ्य विभाग गठित करेगा स्वास्थ्य पेशेवरों की विशेष टीम
उपायुक्त ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को जल-जनित बीमारियों के मामलों की रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को देने और उन स्थानों पर स्वास्थ्य पेशेवरों की एक विशेष टीम गठित करने का निर्देश दिए हैं, जहां असामान्य रूप से जलजनित बीमारियों के मामले सामने आते हैं। उपायुक्त ने उच्च शिक्षा और प्रारंभिक शिक्षा विभागों के उप निदेशकों को निर्देश दिया हैं कि वे सभी सरकारी व निजी स्कूलों में पानी की टंकियों की सफाई सुनिश्चित करें। स्कूली बच्चों को जलजनित बीमारियों और निवारक उपायों के बारे में जागरूकता प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed