सरकाघाट (मंडी)। जिला परिषद वार्ड थौना से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर समाजसेवी चंद्रमोहन शर्मा ने शनिवार को भदरोता में विजय रैली निकाली। उन्होंने समर्थकों के साथ खुली जीप में बैठकर बैरा से लेकर सरकाघाट तक लोगों का समर्थन देने के लिए आभार जताया।
वह लोगों का धन्यवाद करने के लिए कई स्थानों पर कुछ देर तक रुके। इस दौरान वह थौना, पिंगला, भद्रवाड़, रखोटा, समसोह, गौंटा, चंदैश सहित कई पंचायतों में लोगों का आभार करने पहुंचे। चंद्रमोहन शर्मा ने कहा कि जनता ने उन पर इतना अधिक विश्वास करके उनको अपना कर्जदार बना लिया है।
जिस उद्देश्य के लिए जनता ने उन्हें चुना है, उसे पूरा करने के लिए जीजान से मेहनत करेंगे। कहा कि इलाका भदारोता के विकास के लिए वह सरकार के समक्ष मजबूती के साथ क्षेत्र के लोगों की मांगों को रखेंगे। संवाद