फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Slow in construction, notice to the contractor for a fine of 1.80 crores

निर्माण में सुस्ती, ठेकेदार को 1.80 करोड़ के जुर्माने का नोटिस

Tue, 05 Oct 2021 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Slow in construction, notice to the contractor for a fine of 1.80 crores
मंडी। शहर और आसपास के गांवों को सीवरेज से जोड़ने वाली योजना का निर्माण कार्य में कोताही बरतने पर ठेकेदार को एक करोड़ अस्सी लाख रुपये जुर्माने का नोटिस हुआ है।
विज्ञापन

लोनिवि विभाग ने नोटिस में कहा है कि बार-बार चेतावनी के बावजूद काम में तेजी नहीं लाई गई। नोटिस के संदर्भ में अब एसई के पास सुनवाई होगी। इसके बाद जुर्माने पर निर्णय होगा। ठेकेदार की लचर प्रणाली के चलते अभी तक सीवरेज का 20 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। नियमों के तहत लागत का 10 फीसदी जुर्माने के रूप में ठेकेदार को अदा करने का प्रावधान है। इसके बाद अगर ठेकेदार काम पूरा नहीं करता है तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। बता दें कि काम के धीमी गति होने के कारण लोगों को भी सीवरेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। विभाग ने लोगों की सुविधा को लेकर एक साल में सीवरेज का काम पूरा करने की योजना बनाई थी। योजना का 18 करोड़ 18 लाख 97 हजार 864 रुपये से निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

योजना के तहत भ्यूली, पुलघराट, मंगवाई, सौलीखड्ड, चडयाणा, नेला, इंदिरा आवास कॉलोनी के साथ-साथ शहर के मध्य क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी और चैंबर का काम किया जाना है। हालांकि विभाग ने ठेेकेदार को कई बार काम पूरा करने को लेकर नोटिस भी भेजे। मजदूरों की संख्या बढ़ाने को कहा। इसके बावजूद काम में तेजी नहीं लाई गई। इसके बाद अब नोटिस जारी कर जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी 2022 तक काम पूरा करने का लक्ष्य
ठेकेदार के साथ हुए समझौते के तहत 3 फरवरी 2021 से फरवरी 2022 के भीतर काम करने पूरा किया जाना था। 7 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक 20 प्रतिशत काम ही पूरा किया गया है। इस लचर प्रणाली के चलते मंडी शहर और आसपास के सटे ग्रामीण क्षेत्र के लोग सीवरेज सुविधा से महरूम हैं।

चार महीने में काम करना होगा खत्म
विभाग की ओर से बार-बार नोटिस के बाद भी ठेकेदार ने निर्माण में तेजी नहीं लाई है। उसे 1.80 करोड़ का जुर्माना का नोटिस जारी किया गया है। इसकी सुनवाई एससी कार्यालय में होगी। अनुबंध के हिसाब से काम की समय अवधि चार महीने बाद खत्म हो जाएगी। अगर पेनेल्टी के बाद फिर भी ठेकेदार काम नहीं करता है तो उसे उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
विवेक हाजरी, अधिशासी अभियंता जलशक्ति विभाग मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed