{"_id":"5f19cb408ebc3e636a0b3d83","slug":"six-officers-including-dc-are-self-quarantine-mandi-news-sml3393497133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी समेत छह अधिकारी क्वारंटीन शिमला में हुई बैठक में लिया था भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी समेत छह अधिकारी क्वारंटीन शिमला में हुई बैठक में लिया था भाग
विज्ञापन
मंडी। मुख्यमंत्री के उप सचिव के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पिछले हफ्ते शिमला में हुई एक बैठक में शामिल रहे उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर समेत मंडी जिला के 6 अधिकारियों ने खुद को सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है। एहतियात के तौर पर इन सभी अधिकारियों ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए हैं। डीसी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
ये सभी अधिकारी उपसचिव के सीधे संपर्क में नहीं आए हैं लेकिन वे सब एक बैठक में शामिल रहे। इसलिए मंडी जिला से बैठक में गए सभी अधिकारियों ने एहतियातन सैंपल दिए हैं। इन अधिकारियों में उपायुक्त के अलावा एसडीएम थुनाग पारस अग्रवाल, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता दारा सिंह देहल, चीफ आर्किटेक्ट नंद लाल चंदेल, अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी और लोक निर्माण विभाग जंजैहली के अधिशासी अभियंता शामिल हैं। संगठनात्मक जिला मंडी के भाजपा के दो पदाधिकारी 14 जुलाई को मेडिकल कॉलेज नेरचौक के नोडल अधिकारी डॉ. जीवानंद चौहान और डिप्टी कंट्रोलर प्रवीण से भी मिले हैं। उन्होंने भी खुद को क्वारंटीन कर लिया है। डॉ. जीवानंद का कोविड टेस्ट भी हुआ है, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट निगेटिव आई है। वीरवार को मेडिकल कॉलेज नेरचौक परिसर सहित सभी कार्यालयों को नगर परिषद कर्मचारियों ने सैनिटाइज किया है। मेडिकल कॉलेज में तैनात स्टाफ भी आवश्यकता पड़ने पर ही बुलाया जा रहा है।
000