फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Six employees appointed on outsource in Municipal Corporation Mandi

नगर निगम मंडी में आउटसोर्स पर छह कर्मचारी नियुक्त

Tue, 08 Feb 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Six employees appointed on outsource in Municipal Corporation Mandi
मंडी। नगर निगम मंडी में छह कर्मचारी आउटसोर्स पर सेवाएं देंगे। शहरी विकास विभाग के निदेशालय ने नगर निगम मंडी के लिए चयनित इन कर्मचारियों की सूची सोमवार देरशाम जारी कर दी है। ये सभी कर्मचारी जल्द ही नगर निगम मंडी में अपना कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम मंडी में तीन डाटा एंट्री आपरेटर, एक जूनियर ड्राफ्ट्समैन तथा दो जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पद भर दिए गए हैं। चेतना कुमारी जूनियर ड्राफ्ट्समैन, निशा शर्मा एवं हितेश कुमार जूनियर आफिस असिस्टेंट (आईटी) तथा कुसुम, करन और वंदना को डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा दिग्विजय शर्मा और भारत भूषण भी नगर निगम मंडी के कार्यालय में कनिष्ठ अभियंता के रूप में सेवाएं देंगे। इन कर्मचारियों की तैनाती से कार्यालय के कामकाज को गति मिलेगी। रुके विकास कार्यों को धरातल में उतारने के लिए छह कर्मचारी आउटसोर्स आधार पर अपनी सेवाएं देंगे। नगर निगम मंडी के अस्तित्व में आने के करीब एक साल बाद भी यहां पर अधिकतर कर्मचारियों की नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इस कारण नगर निगम में विकास कार्य गति नहीं पकड़ पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के नए नगर निगमों में कर्मचारियों की तैनाती करने के आदेश विभाग को जारी किए थे। इस पर निदेशालय ने अब प्रदेश के नए नगर निगमों में कर्मचारियों की आउटसोर्स पर तैनाती कर दी है। नगर निगम के उपमहापौर विरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि निगम में छह नए कर्मचारियों की तैनाती हुई है। जल्द ही कार्यभार संभालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed