फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shivani Sharma received her Masters degree from Sheffield Hallam University, England.

Mandi: इंग्लैंड की शैफील्ड हॉलम यूनिवर्सिटी से शिवानी शर्मा ने प्राप्त की मास्टर्स डिग्री

Sat, 15 Nov 2025 11:43 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Nov 2025 11:43 AM IST
सार

शिवानी ने इंग्लैंड की शैफील्ड हॉलम यूनिवर्सिटी से फार्माकोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी में अनुसंधान विज्ञान की मास्टर्स डिग्री हासिल की है। 

विज्ञापन
Shivani Sharma received her Masters degree from Sheffield Hallam University, England.
शैफील्ड हॉलम यूनिवर्सिटी से शिवानी शर्मा ने प्राप्त की मास्टर्स डिग्री - फोटो : संवाद

विस्तार

मंडी जिला मंडी की स्नौर घाटी के नाऊ गांव की होनहार युवती शिवानी शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने क्षेत्र का नाम गर्व से ऊंचा किया है। शिवानी ने इंग्लैंड की शैफील्ड हॉलम यूनिवर्सिटी  से फार्माकोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी में अनुसंधान विज्ञान की मास्टर्स डिग्री हासिल की है। यूनिवर्सिटी में आयोजित भव्य उपाधि प्रदान समारोह में शिवानी को यह डिग्री सम्मानपूर्वक प्रदान की गई। इस उपलब्धि के बाद परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर है। शिवानी के पिता घनश्याम शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी प्रारंभ से ही अत्यंत मेधावी रही है और हर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करती आई है। उन्होंने कहा कि शिवानी की इस उपलब्धि से पूरा परिवार गर्व महसूस कर रहा है। शिवानी की माता अयोध्या शर्मा, बहन शालू शर्मा और बंदना शर्मा तथा अन्य परिजनों और ग्रामवासियों ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। शिवानी शर्मा की यह सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है और वह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed