फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Shiva's bow broke, Lord Shri Ram's wedding procession

शिव का धनुष तोड़ प्रभु श्रीराम की निकली बरात

Sat, 09 Oct 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Shiva's bow broke, Lord Shri Ram's wedding procession
स्वयंवर के दौरान धनुष तोड़ते श्रीराम।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर के रामलीला मैदान में चल रही श्रीराम लीला मंचन के तीसरे दिन प्रभु श्रीराम ने शिव का धनुष तोड़ कर माता सीता से स्वयंवर रचाया। इस दौरान शहर में निकाली गई प्रभु श्रीराम की बरात में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से होकर सनातन धर्म सभा मंदिर पहुंची बरात का स्वागत राजा जनक ने किया। यहां पर बरात को दावत भी दी गई। नाचते झूमते हुए दर्जनों रामभक्त बरात में शामिल हुए। इससे पहले सीता स्वयंवर में बाहुबली राजाओं ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

लंकापति रावण ने भी सीता स्वयंवर में शिरकत की। रावण ने जैसे ही शिव के धनुष को उठाना चाहा तभी आसमान से हुई आकाशवाणी में लंका में आग लगने की जानकारी लंकापति रावण को मिली तो वह लंका लौट गए। इसके उपरांत जब प्रभु श्रीराम ने शिव का धनुष तोड़ा तो शिवभक्त परशुराम भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लक्ष्मण और परशुराम की जुबानी जंग छिड़ गई। विवाद बढ़ता देख प्रभु श्रीराम को हस्तक्षेप करना पड़ा। ऐसे अनेक मनमोहक दृश्य देखने के लिए काफी संख्या में लोग जुटे थे।

...
आज श्रीराम, लक्ष्मण और माता को होगा वनवास
रामलीला मंचन के चौथे दिन रविवार को श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता को 14 साल का वनवास होगा। श्रीराम कला मंच के निदेशक सचिन सूद, चंदन चौहान ने बताया कि सीता स्वयंवर के बाद रविवार को अयोध्या से राम, लक्ष्मण और सीता के वनवास के दृश्य दिखाए जाएंगे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed