{"_id":"67ae3e06e6044dcb9407baf4","slug":"seri-chanani-stairs-will-be-rebuilt-zebra-crossing-will-be-installed-mandi-news-c-90-1-mrt1064-147788-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दोबारा बनेगी सेरी चानणी की सीढि़यां, लगेंगे जेब्रा कॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दोबारा बनेगी सेरी चानणी की सीढि़यां, लगेंगे जेब्रा कॉसिंग
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर लोक निर्माण विभाग साज सज्जा और रंगरोगन का कार्य 14 फरवरी से शुरू करेगा। सेरी चानणी की सीढि़यों को उखाड़कर नए सिरे से बनाया जाएगा। इस पर एक लाख रुपये खर्च होंगे। सीढि़यों के घिस जाने से यहां हादसे हो रहे थे। सेरी मंच की छत पर रंगरोगन समेत शहर की सड़कों की मरम्मत और सफाई का कार्य भी करवाया जाएगा।
शहर को जोड़ने वाले आईटीआई चौक के पास पुराने और नए सुकेती पुल, पुरानी मंडी में विक्टोरिया ब्रिज समेत नए पुल पर भी रंगरोगन किया जाएगा। बजट के अभाव में शहरी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग अपने कर्मचारियों से ही सड़कों की सफाई और मरम्मत कार्य करवाएगा। अन्य कार्य के टेंडर जारी किए गए हैं।
महाशिवरात्रि से पहले ही शहर में वरिष्ठ नागरिकों की समस्या को देखते हुए जेब्रा क्रॉसिंग के निशान भी लगाए जाएंगे। जेब्रा क्रॉसिंग का मामला प्रशासन के ध्यान में लाया गया था। महाशिवरात्रि महोत्सव 26 फरवरी से शुरू होगा। ऐसे में विभाग 23 फरवरी तक पूरे कार्य करवाना चाहता है। इसके बाद शहर के मुख्य चौराहों पर रंग बिरंगी लाइटें समेत साज सज्जा के सभी कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
....
महाशिवरात्रि के बाद लगेगा विश्वकर्मा चौक पर डंगा
शहर के विश्वकर्मा चौक पर थनेहड़ा मोहल्ले की क्षतिग्रस्त पहाड़ी के धरातल पर डंगा लगाने का कार्य महाशिवरात्रि के बाद किया जाएगा। हाल में लोक निर्माण विभाग ने यहां डंगे का काम शुरू किया था लेकिन ऊपर से मिट्टी आने के बाद इसे रोक दिया। डंगा लगाने से पहले यहां पर एंकर बोल्ट और कंक्रीट से पहाड़ी को मजबूत किया जाएगा। विभाग ने इसका कार्य शुरू करवा दिया है। मलबा नीचे न आए, इसके लिए टीन की चादर लगा दी गई है।
....
सेरी चानणी की सीढि़यों समेत शहर में जेब्रा क्रॉसिंग और मरम्मत कार्य जल्द शुरू करवाए जाएंगे। खतरे को देखते हुए विश्वकर्मा चौक पर डंगे के कार्य से पहले पहाड़ी को मजबूती प्रदान की जाएगी। महाशिवरात्रि से पहले साज सज्जा और रंगरोगन के कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
-गोविंद ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडी
000