फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sergeant Ankur returns to his homeland after 20 years of service.

Mandi News: 20 वर्ष देश सेवा के बाद वतन लौटे सार्जेंट अंकुर

Sun, 05 Apr 2026 05:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:08 AM IST
विज्ञापन
Sergeant Ankur returns to his homeland after 20 years of service.
लीग ने गांव टिक्कर पहुंचकर किया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सरकाघाट (मंडी)। भारतीय वायु सेना में 20 वर्ष तक सेवाएं देने के बाद सार्जेंट अंकुर पठानिया सेवानिवृत्त होकर शनिवार को अपने पैतृक गांव टिक्कर पहुंचे। उनके घर वापसी पर एक्स सर्विसमैन लीग टिहरा के पदाधिकारियों ने चेयरमैन कैप्टन रमेश तपवाल के नेतृत्व में उनके निवास स्थान पर उनका स्वागत कर सम्मानित किया।

स्वागत समारोह के दौरान लीग के चेयरमैन कैप्टन ने सार्जेंट अंकुर की सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से ऑपरेशन सिंदूर में अंकुर की सक्रिय भागीदारी का उल्लेख करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज ने लीग की कार्यप्रणाली पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सैनिक अपनी सेवानिवृत्ति से 15 दिन पूर्व लीग को सूचना देगा। संस्था के पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए उनके घर या मंदिर तक पहुंचकर उन्हें सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम में वाइस चेयरमैन सूबेदार मेजर रविंद्र सिंह, सचिव सूबेदार मेजर अशोक चंदेल, कोषाध्यक्ष सूबेदार चमन लाल, मीडिया प्रभारी रमेश चंद भारद्वाज, अतिरिक्त सूबेदार प्रकाश गुलेरिया, ओपी वर्मा, हवलदार सुरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed