{"_id":"5d56ea3f8ebc3e89cf409f0f","slug":"school-mandi-news-sml304096923","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश हो तो छाता लेकर बच्चों को पढ़ाते हैं गुरुजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश हो तो छाता लेकर बच्चों को पढ़ाते हैं गुरुजन
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। सीएम जयराम के गृह क्षेत्र सराज की बगड़ा थाच पंचायत का सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुनाची अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पिछले साल नायब तहसीलदार छतरी द्वारा यह स्कूल पूरी तरह असुरक्षित घोषित किया था, लेकिन फिर भी मजबूरन इन छात्रों को बिठाना पड़ रहा है।
अब मानूसन के सीजन में छाता लेकर शिक्षक बच्चों को पढ़ा रहे है। शुक्रवार को बारिश के दौरान भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भवन के निर्माण में देरी करना इस स्कूल की दुर्दशा को दर्शा रहा है। इस स्कूल की दीवारों में दरारें आ चुकी है और पिछले साल भी लोगों ने प्रशासन से शिकायत की थी कि स्कूल में दरारें पड़ी है, जिस से कि हादसा होने की आशंका है।
इसके बावजूद अध्यापकों को मजबूरी में छात्रों को बिठाना पड़ रहा है। यही नहीं ना स्कूल में ना तो पानी है, ना ही बिजली का कनेक्शन है। पंचायत प्रतिनिधियों ने पिछले 10 सालों से नए भवन का निर्माण शुरू नही किया। जिससे बच्चे जान जोखिम में डालकर शिक्षा पढ़ रहे हैं। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बताया की स्कूल के भवन का काम क्यों शुरू नहीं किया गया इसकी जांच की जाएगी।