{"_id":"6ad123c79bff91887b0d365c","slug":"sarkaghat-college-dominates-in-basketball-mandi-news-c-90-1-mnd1021-217839-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बास्केटबॉल में सरकाघाट कॉलेज का दबदबा, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बास्केटबॉल में सरकाघाट कॉलेज का दबदबा, पुरुष-महिला दोनों वर्गों में जीता खिताब
विज्ञापन
बास्केटबॉल में महिला वर्ग में सरकाघाट कॉलेज विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि। स्त्रोत:कॉल
- फोटो : credit
बॉक्सिंग में पुरुष वर्ग में जीसी बासा और महिला वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज रहा विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) की अंतरमहाविद्यालय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, बॉक्सिंग के पुरुष वर्ग में जीसी बासा और महिला वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर ने खिताब जीता।
महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक (एमएलएसएम) महाविद्यालय सुंदरनगर में आयोजित तीन दिवसीय अंतर महाविद्यालय बास्केटबॉल एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन विधायक राकेश जम्वाल की उपस्थिति में हुआ। कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. सुमन कुमारी कटोच ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पूर्व प्राचार्य डॉ. पदम सिंह गुलेरिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्राचार्य ने कहा कि 32 साल बाद महाविद्यालय को विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। डॉ. पदम सिंह गुलेरिया ने कहा कि हार से भी खिलाड़ियों को सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। विधायक राकेश जम्वाल ने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व और टीम भावना विकसित करते हैं।
विज्ञापन
बास्केटबॉल पुरुष वर्ग में जीसी सरकाघाट प्रथम, वीजीसी मंडी द्वितीय और जीसी कुल्लू तृतीय रहा। महिला वर्ग में भी जीसी सरकाघाट ने पहला स्थान हासिल किया। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर दूसरे और जीसी कुल्लू तीसरे स्थान पर रहा।
बॉक्सिंग पुरुष वर्ग में जीसी बासा प्रथम, एमएलएसएम कॉलेज द्वितीय और जीसी करसोग तृतीय रहा। महिला वर्ग में एमएलएसएम कॉलेज ने पहला, वीजीसी मंडी ने दूसरा और जीसी कुल्लू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजन सचिव डॉ. कमलेश सेन ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया।