{"_id":"676964ad12570e159104edc7","slug":"sardhwar-womens-division-winner-in-kabaddi-mandi-news-c-90-1-ssml1024-143574-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कबड्डी में सरध्वार महिला मंडल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कबड्डी में सरध्वार महिला मंडल विजेता
विज्ञापन
मंडी। नेहरू युवा केंद्र मंडी के सौजन्य से मारुति युवा मंडल कोठी गैहरी ने सातवीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। इसमें बल्ह विधानसभा क्षेत्र के करीब 15 महिला मंडलों और सात युवा मंडलों की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट करिश्मा ठाकुर ने किया। समापन समारोह के दौरान बतौर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश क्रशर कल्याण संघ के उपाध्यक्ष जगदीश ठाकुर रहे।
कबड्डी प्रतियोगिता में सरध्वार महिला मंडल विजेता और लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह खाबु उपविजेता रहा। रस्साकशी में नैणा महिला कोठी गैहरी विजेता और महिला मंडल गम्भरखड्ड उपविजेता रहा। पुरुष कबड्डी में मंडी विजेता और बालाकामेश्वर की टीम उपविजेता रही। कुर्सी दौड़ में भोजा देवी प्रथम, रिंकू द्वितीय और चेतना शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
दौड़ में नितिन, ऊंची कूद पंकज अव्वल रहे। मारुति युवा मंडल के प्रधान सचिन सकलानी ने बताया कि मुख्यातिथि ने मारुति युवा मंडल को 15 हजार और नैणा महिला मंडल को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि दी। कार्यक्रम में बीडीसी सदस्य गीता देवी, दुर्गा देवी, सुरेंद्र, कुमार, महिला मंडल प्रधान सरिता, मधु, नीलम, करिश्मा, नितिन, पंकज सकलानी आदि मौजूद रहे। संवाद