फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Saranahuli fair echoes with the cheers of Bada Dev Kamrunag

Mandi News: बड़ा देव कमरूनाग के जयकारों से गूंजा सरानाहुली मेला

Fri, 14 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Saranahuli fair echoes with the cheers of Bada Dev Kamrunag
कमरूनाग मंदिर परिसर में आयोजित सरानाहूली मेले के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मनोकामना पूर्ण होने प
मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाहरी राज्यों से पहुंचे लोग
विज्ञापन


हजारों लोगों ने देवता की पवित्र झील में चढ़ाई नकदी और आभूषण

संवाद न्यूज एजेंसी

गोहर (मंडी)। मंडी जनपद के बड़ा देव कमरूनाग के ऐतिहासिक सरानाहुली मेले में शुक्रवार को करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवता के मंदिर में आशीर्वाद लिया। शुक्रवार को सरानाहुली मेला बड़ा देव कमरूनाग के जयकारों से गूंज उठा। हर वर्ष की भांति इस बार भी सरानाहुली मेला शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। मेले में इस वर्ष हिमाचल सहित अनेक पड़ोसी राज्यों के श्रद्धालुओं ने भी दस्तक दी। मेले में बच्चों के मुंडन संस्कार किए गए। बकरों की बलि के विकल्प के रूप में देवता को नारियल चढ़ाया गया। कमरूनाग की ऐतिहासिक झील में भी श्रद्धालुओं ने नकदी, सोना और चांदी चढ़ाया। पिछले एक सप्ताह से कमरूनाग के सरानाहुली मेले में हजारों श्रद्धालु देवता के दरबार में हाजिरी लगाना शुरू हो गए थे। गोहर उपमंडल के रोहांडा, सरोआधार और धंग्यारा से होकर हजारों श्रद्धालु कमरूनाग के ऐतिहासिक सरानाहुली मेले में पहुंचे। यहां लोगों ने कमरूनाग देवता से आशीर्वाद लिया। कमरूनाग को मंडी जनपद में वर्षा का देवता माना जाता है। हर वर्ष की भांति इस बार भी आषाढ़ संक्रांति के दिन कमरूनाग का शनिवार को सरानाहुली मेला धूमधाम से आयोजित किया गया। इस मेले में भारी तादाद में श्रद्धालुओं ने बड़ा देव के दर्शन किए। कमरूनाग देवता के गूर देवी सिंह उर्फ देबू ने बताया कि पचास हजार से अधिक श्रद्धालु कमरूनाग के सरानाहुली मेले में पहुंचे। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और जम्मू से भी देवता के भक्तों ने मेले में पहुंचकर देवता से आशीर्वाद लिया। देवता स्थल पर कई राज्यों से उमड़े श्रद्धालुओं से अनेक संस्कृतियों का मेले में मिलन हुआ। गोहर पुलिस थाना प्रभारी लाल चंद ने बताया कि कमरूनाग का सरानाहुली मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed