फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Samples arrived, after investigation MC will order 200 benches

Mandi News: सैंपल पहुंचे, जांच के बाद 200 बेंच मंगवाएगा एमसी

Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Samples arrived, after investigation MC will order 200 benches
नगर निगम कार्यालय मंडी में पहुंचे बैंच के सैंपल।
मंडी। नगर निगम शहर में जल्द सार्वजनिक स्थानों पर 200 बेंच लगाएगा। बेंच के सैंपल नगर निगम कार्यालय मंडी पहुंच चुके हैं। जांच के बाद नगर निगम कंपनी को बेंच उपलब्ध करवाने का टेंडर अवार्ड करेगा। इनकी खरीदारी जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केट प्लेस) पोर्टल के जरिए की जा रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों ने बेंच की खरीद के लिए भारत सरकार के जेम पोर्टल पर निविदा (बिड) डाली थी। अब बिड खुलने के बाद कंपनियों ने बेंच के सैंपल निगम कार्यालय भिजवाए हैं। बेंचों को पांच वार्डों में पार्षदों की सहमति के बाद लगाया जाएगा। वार्ड में पार्कों और उन स्थानों पर बेंच लगाने के लिए तरजीह दी जाएगी, जहां इनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने बताया कि लोगों की सहूलियत को देखते हुए सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जिन वार्डों में बेंच की कमी है, वहां पर इन्हें लगाया जाएगा। इससे पहले 2022 में भी नगर निगम ने 535 बेंच खरीदे थे। .....
विज्ञापन

नगर निगम जल्द 200 बेंच खरीदेगा। इसके लिए जेम पोर्टल पर बिड डाली गई थी। बिड खुलने के बाद कंपनी ने बेंच के सैंपल जांच के लिए भिजवाएं हैं। सभी से मंथन के बाद आगे का काम अवॉर्ड किया जाएगा। निगम शहरवासियों को सहूलियत देने के लिए गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम मंडी

......
हाउस नंबर प्लेट के सैंपल फिर से मांगे
नगर निगम हाउस नंबर प्लेट को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। अभी तक सैंपल ही जांचे जा रहे हैं। हाल ही में एक कंपनी ने हाउस नंबर प्लेट के सैंपल निगम कार्यालय भिजवाए थे। इस दौरान नंबर प्लेट पर लोगो का पेंच फंस गया था। सहमति नहीं बनने के बाद अब फिर से निगम कार्यालय में नंबर प्लेट के सैंपल मंगवाए गए हैं। इन्हें देखने के बाद ही आगे का कार्य अवॉर्ड होगा। नगर निगम की ओर से पांच वार्डों में हाउस नंबर प्लेट लगाने का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। जो नए हाउस नंबर मिलेंगे, वह आधार कार्ड की तरह घर की पहचान होंगे। पांच डिजिट वाली हाउस नंबर की यूनिक आईडी बनेगी। नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा ने बताया कि हाउस नंबर प्लेट के फिर सैंपल मंगवाए गए हैं। जैसे ही फाइनल होंगे, वार्डों में नंबर प्लेट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed