फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rocks fell on ambulance near Ghatta, driver narrowly escaped.

Mandi News: घट्टा के पास एंबुलेंस पर गिरीं चट्टानें, चालक बाल-बाल बचा

Mon, 29 Jul 2024 07:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Rocks fell on ambulance near Ghatta, driver narrowly escaped.
मंडी-कांगड़ा की सीमा पर घट्टा के पास एंबुलेंस पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गई। स्त्रोत-
जोगिंद्रनगर में जगह-जगह हुए भूस्खलन से 13 सड़कें बंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-कांगड़ा सीमा पर घट्टा के पास मंडी-पठानकोट हाईवे पर सोमवार दोपहर बाद एक एंबुलेंस पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आ गई। घटना में एंबुलेंस चालक बाल-बाल बच गया। वहीं, बारिश से जोगिंद्रनगर उपमंडल में भूस्खलन के चलते 13 सड़कें बंद हैं। जिन्हें खोलने के लिए मशीनरी और कामगर जुटे हुए हैं।
जानकारी के अनुसार पालमपुर अस्पताल की एंबुलेंस जोगिंद्रनगर के चौंतड़ा में मरीज को छोड़कर वापस लौट रही थी कि अचानक घट्टा के पास पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आई गई। इस कारण एंबुलेंस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है, लेकिन चालक सुरक्षित बच गया। इस कारण यहां कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। चट्टानें गिरने के चलते वाहन चालक खौफ के बीच यहां से गुजरे। बीते रविवार को भी मंडी-पठानकोट हाईवे पर चौंतड़ा के पास बजगर में पेड़ गिरने से बरात ले जा रही बस भी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई थी। इस तरह की घटनाओं ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

उधर, जोगिंद्रनगर में भारी बारिश के चलते 13 सड़कें बंद हो गई हैं। बंद सड़कों में बिहुन नौहली पधर सड़क, सिमस नेला गवाला सड़क, गलू धरमन, शानन हराबाग रोड, ढेलू, भटेहड़ टरामट रोड, बनौण बाबा की कुटिया, लडभड़ोल सांडा, बला का रिहड़ा से टिकरू रोड आदि सड़क मार्ग अवरूद्ध चल रहे हैं। विभाग ने बंद सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया है और मशीनें तैनात कर दी हैं। जल्द इन सड़कों के बहाल होने की उम्मीद है। वहीं, एसडीएम जोगिंद्रनगर मनीश ने बताया कि प्रशासन की निगरानी में सड़क मार्ग खोलने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed