फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rocks falling from the hill adjacent to Kuduni village.

Mandi News: कुडूंनी गांव से सटी पहाड़ी से गिर रहे पत्थर

Wed, 22 Jul 2026 12:40 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Rocks falling from the hill adjacent to Kuduni village.
जोगिंद्रनगर के तहत नेर घरवासड़ा पंचायत के कुडूंनी मझारनू सड़क पर गिरे पत्थर। संवाद
मझारनू-कुफरू सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने यातायात रोका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नेर घरवासड़ा पंचायत के कुडूंनी गांव की पहाड़ी से मंगलवार को बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है। मझारनू-कुफरू सड़क पर लगातार पत्थर गिरने से लोक निर्माण विभाग ने आवाजाही रोक दी है। पंचायत प्रधान रामचंद्र ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर हालात की जानकारी विभाग को दी और भारी बारिश में स्थिति बिगड़ने की आशंका जताते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की मांग की।
लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अमित ने बताया कि मझारनू-कुडूंनी सड़क पर बड़े पत्थर गिर रहे हैं, इसलिए वाहन चालकों को सफर न करने की सलाह दी गई है। रेड जोन क्षेत्र में बरसात के दौरान भारी मशीनरी से मलबा हटाना संभव नहीं है। पानी की निकासी के प्रबंध कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

पिछले मानसून में कुडूंनी गांव के 40 से अधिक घरों को खतरे के चलते खाली करवाया गया था, जिनमें दस घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए थे। इस बार भी आठ घरों को खतरे को देखते हुए सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। नायब तहसीलदार जागृति राठौर ने बताया कि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed