फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Road blocked by stone crusher debris; administration initiates probe.

Mandi News: स्टोन क्रशर के मलबे से सड़क बाधित, प्रशासन ने शुरू की जांच

Sun, 12 Jul 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Road blocked by stone crusher debris; administration initiates probe.
थमलाहा–बुरहाटा–बाया काशन सड़क मार्ग पर मलबे से प्रभावित हुई आवाजाही। स्त्रोत्- जागरूक पाठक - फोटो : 1
ग्रामीणों का आरोप, खेतों तक पहुंचा मलबा, निजी भूमि को नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल की ग्राम पंचायत काशन में संचालित स्टोन क्रशर से निकल रहे मलबे और गाद को लेकर विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मलबा सड़क पर जमा होने से यातायात प्रभावित हो रहा है और खेतों व निजी भूमि को भी नुकसान पहुंच रहा है।
ग्राम पंचायत प्रधान हिमाचली देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि थमलाहा-बुरहाटा-बाया काशन सड़क पर गाद जमा होने से पैदल चलने और वाहनों की आवाजाही में दिक्कत आ रही है। कई स्थानों पर मलबा रिहायशी क्षेत्रों तक पहुंच गया है, जबकि सड़क किनारे स्थापित विद्युत ट्रांसफार्मर भी खतरे की जद में है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार इसी मार्ग से राजकीय उच्च माध्यमिक और प्राथमिक पाठशाला नरवांडी के करीब 150 विद्यार्थी रोजाना आवागमन करते हैं। बारिश के बाद सड़क की स्थिति खराब होने से विद्यार्थियों के साथ-साथ दूध आपूर्ति करने वाले पशुपालकों और अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर पहले भी संबंधित विभागों को अवगत करवाया गया था, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, क्रशर प्रबंधन ने कहा कि हाल में हुई भारी बारिश के कारण गाद सड़क तक पहुंच गई है। प्रबंधन के अनुसार मलबा हटाने का कार्य जल्द पूरा कर मार्ग को सुचारु कर दिया जाएगा। यदि किसी की भूमि या फसल को नुकसान पहुंचा है तो नियमानुसार भरपाई की जाएगी। प्रबंधन ने दावा किया कि क्रशर का संचालन सभी वैधानिक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद किया जा रहा है।

लोक निर्माण विभाग मंडल गोहर के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा ने कहा कि विभागीय सड़क को बाधित करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। जांच में यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम गोहर देवी राम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी को मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रशासन आगामी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed