{"_id":"591b36214f1c1bfc71f232ba","slug":"rinku-bhagat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिसेज इंडिया में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी रिंकू भगत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिसेज इंडिया में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी रिंकू भगत
मंडी
Updated Tue, 16 May 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
रिंकू भगत।
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। मिसेज हिमाचल में द्वितीय रनरअप रहने के बाद अब रिंकू भगत मिसेज इंडिया बनने के लिए तैयारी कर रही है। सोलन में मिसेज इंडिया की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में रिंकू भगत का चयन मिसेज इंडिया के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की इस स्पर्धा में देश के सभी राज्यों से तीन-तीन महिलाओं का चयन किया गया है, जिसमें रिंकू भगत भी शामिल हैं। रिंकू भगत मूल रूप से झारखंड के रांची की रहने वाली हैं। उनके पति एनके मधुकर सेना में मेजर हैं और वर्तमान में सेनी भर्ती कार्यालय मंडी में तैनात हैं।
विज्ञापन
वह पिछले दो साल से यहां सेवाएं दे रहे हैं। उनकी पत्नी रिंकू भगत भी दो साल से उनके साथ है। हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की संस्था मिसेज इंडिया की ओर से प्रदेश स्तर पर मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता करवाई गई। मिसेज हिमाचल प्रतियोगिता में रिंकू भगत ने मंडी जिला का प्रतिनिधित्व किया। हिमाचल में इस स्पर्धा का आयोजन हिमाचल फिल्म सिटी द्वारा किया गया। इसमें पूरे हिमाचल से करीब 40 महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता दो वर्गों में करवाई गई। इसमें 24 से 40 वर्ष और 40 से 70 वर्ष तक की महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं हुईं। रिंकू भगत ने 40 से 70 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाओं के लिए आयोजित क्लासिकल प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। फाइनल में प्रदेश की 14 महिलाओं को पछाड़ते हुए रिंकू ने रनरअप का खिताब अपने नाम किया। जिसके आधार पर उनका चयन मिसेज इंडिया के लिए हुआ है। रिंकू भगत ने कहा कि अगर वह मिसेज इंडिया का खिताब पाने में कामयाब हो जाती हैं तो हिमाचल में महिलाओं में छुपी प्रतिभा को उभारने के लिए एक मंच प्रदान करेंगी।
विज्ञापन