फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Reservation roster of municipal wards in government's court

Mandi News: सरकार के पाले में नगर निकाय के वार्डों का आरक्षण रोस्टर

Tue, 22 Jul 2025 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Reservation roster of municipal wards in government's court
मंडी में दोपहर तक इंतजार करते रहे टिकट के चाहवान, महापौर ने दी स्थगन की सूचना
विज्ञापन


अब 24 को होने वाली कैबिनेट पर रहेगी दावेदारों की नजर
नगर निगम मंडी में 11 पार्षद भाजपा जबकि चार पार्षद कांग्रेस समर्थित

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निकाय चुनाव में ताल ठोंकने के लिए आरक्षण रोस्टर का इंतजार कर रहे दावेदारों को अभी इंतजार करना पड़ेगा। शहरी विकास विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को पत्र लिखकर 22 जुलाई को जारी होने वाले आरक्षण रोस्टर का स्थगन कर दिया है। आरक्षण रोस्टर का मामला अब 24 जुलाई को होने वाली कैबिनेट में रखा जाएगा।
ऐसे में वार्डों में आरक्षण रोस्टर पर निर्णय प्रदेश सरकार ही लेगी। शहरी विकास विभाग के सचिव देेवेश कुमार की ओर से जारी पत्र में कहा कि आरक्षण रोस्टर को स्थगित करने के संबंध में 28 जून 2025 को आयोजित कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया था कि इस निर्णय का कोई भी निरस्त या संशोधन कैबिनेट के विशेष अधिकार क्षेत्र में आता है। ऐसे में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के संबंध में आगे की कोई भी कार्रवाई कैबिनेट की ओर से निर्णय लिए जाने तक स्थगित कर दी जाए। इससे पहले नगर निगम मंडी के मौजूदा पार्षद मंगलवार को आरक्षण रोस्टर जारी होने का इंतजार करते रहे। कई पार्षद निगम कार्यालय भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब तीन बजे महापौर वीरेंद्र भट्ट ने सभी को रोस्टर के स्थगन होने की सूचना दी। 2020-21 में नगर निगम बने मंडी में मौजूदा समय में महापौर समेत 11 पार्षद भाजपा समर्थित हैं जबकि चार पार्षद कांग्रेस समर्थित। ऐसे में आगामी निकाय चुनावों को लेकर टिकट के चाहवानों ने हिसाब-किताब जोड़ना शुरू कर दिया है। हालांकि मौजूदा पार्षदों के अलावा टिकट के चाहवान अभी तक अपने वार्ड की समस्याओं को लेकर लोगों के बीच नहीं आए हैं लेकिन अंदरखाते उन्होंने तैयारियां शुरू कर दी हैं। टिकट के चाहवानों की नजर अब 24 को होने वाली कैबिनेट पर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed