{"_id":"615353448ebc3e62494aab39","slug":"repair-of-shops-of-municipal-council-jogindernagar-started-mandi-news-sml3854854133","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद जोगिंद्रनगर की दुकानों की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद जोगिंद्रनगर की दुकानों की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
नगर परिषद जोगिंद्रनगर की खस्ताहाल दुकानों की मरम्मत करते कामगार।
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर ने दुकानों की मरम्मत के साथ-साथ लंबित किराए की वसूली भी शुरू कर दी है। नगर परिषद ने दशकों पुरानी दुकानों की मरम्मत शुरू कर दी है। इसके लिए कारोबारियों ने नगर परिषद का आभार जताया है।
नगर परिषद ने 48 में से 30 दुकानों का किराया चुकता करने के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा के अनुसार 48 दुकानों में से करीब 30 दुकानदारों से बकाया किराया वसूलना है। इन्हें पहले 27 सितंबर तक किराया अदा करने का समय दिया था।
अगर किराया नहीं चुकाया तो फिर नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर सरकाघाट मार्ग के एक किनारे बनी कुल 18 दुकानों की मरम्मत का कार्य लंबे अरसे से लटका हुआ था। इस पर नगर परिषद ने गंभीरता दिखाते हुए छतों से हो रहे पानी के रिसाव को रोकने के लिए कंकरीट का लेंटर डाला है।
विज्ञापन
नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता शशिभूषण शर्मा ने बताया कि कुल 18 दुकानों की छतों की मरम्मत का कार्य नगर परिषद ने पूरा कर लिया है। अन्य की भी मरम्मत की जा रही है। 1982 में बनी दुकानों में लगातार हो रहे पानी के रिसाव से दुकानदार परेशान थे।
000