{"_id":"64453eda5fd7def5e60e9635","slug":"reconstruction-of-himachal-photo-gallery-completed-mandi-news-c-19-1-131148-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हिमाचल फोटो गैलरी का पुनर्निर्माण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हिमाचल फोटो गैलरी का पुनर्निर्माण पूरा
Sun, 23 Apr 2023 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेेंसी
मंडी। हिमाचल फोटो गैलरी बिंद्रावणी का सोमवार को स्थापना दिवस मनाया जाएगा। 24 अप्रैल, 1997 को स्थापित फोटो गैलरी 24 अप्रैल को स्थापना के 27वें वर्ष में प्रवेश करेगी।
गैलरी के संस्थापक एवं छायाकार बीरबल शर्मा ने बताया कि गैलरी परिसर का पुनर्निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। अब यहां पर्यटक और शोधार्थी एक ही छत्त के नीचे पूरे हिमाचल को और अधिक विस्तार से पलों में निहार सकेंगे। इसमें प्रदेश के लोकगीतों, लोकनृत्यों, त्योहारों, पर्वों, विवाह गीतों, मेलों समेत समृद्ध संस्कृति के हर पहलू को चलचित्रों से भी देखा जा सकेगा। जल्द ही इसकी शुरूआत हो जाएगी।
बीरबल ने बताया कि फोटो गैलरी में एक म्यूजिम भी स्थापित किया है। यहां दुर्लभ हो गई वस्तुओं से लोगों को रूबरू करवाएगा जाएगा। प्रदेश के इतिहास, कला, संस्कृति, लोकगाथाओं, लोक कथाओं और अन्य विषयों पर आधारित पुस्तकों की हेरिटेज लाइब्रेरी भी स्थापित की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे एक बार हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी में आकर इस अद्भुत कार्य को साक्षात तौर पर देखें।