{"_id":"6251bcfedc32a00a1a565547","slug":"ravi-won-wrestling-competition-dharmapur-mandi-news-sml40521187","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के रवि ने जीता धर्मपुर का दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के रवि ने जीता धर्मपुर का दंगल
विज्ञापन
धर्मपुर देवता एवं नलवाड़ मेले के दौरान आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के विजेता पहलवान को सम्मानित क
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर नलवाड़ एवं देवता मेले में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया। बड़ी माली का फाइनल मुकाबला राजस्थान के रवि ने जीता, जबकि हरियाणा के सोमवीर उपविजेता रहे। छोटी माली में सरकाघाट के सिंटू ने मैदान मारा जबकि हमीरपुर के संदीप उपविजेता रहे।
धर्मपुर के तहसीलदार जसपाल सिंह ने विजेता और उपविजेता पहलवानों को इनाम देकर सम्मानित किया। कुश्ती स्पर्धा में प्रदेश सहित बाहरी राज्यों से दर्जनों पहलवान पहुंचे। कुश्ती देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। कुश्ती में दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, पंजाब, लुधियाना, पठानकोट सहित हिमाचल प्रदेश के कई जिलों से पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया।
कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत छोटे पहलवानों से हुई। कुश्ती प्रतियोगिता में दयाल ऊना, विकास सोनीपत, संजय कांगड़ा, पूर्ण बिलासपुर, दिनेश रोहतक और पंकज मंडी ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा विक्की, हसन, रामचंद्र, विकास, श्याम सिंह, नरेंद्र, राहुल, वीरी सिंह, बंसी लाल, वीर चंद, प्यार सिंह, कर्मा, विकास, नजीर खां, बसीम, राजवीर, कमल किशोर, रूप सिंह आदि पहलवानों ने भी कुश्ती में भाग लिया। छिंज कमेटी के समन्वयक राजकुमार सोनी और देशराज पालसरा ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। संवाद