{"_id":"667feba990f585eb94074342","slug":"rain-water-reaching-the-building-of-kendriya-vidyalaya-dharampur-mandi-news-c-90-1-ssml1026-129817-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर के भवन में पहुंच रहा बरसात का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर के भवन में पहुंच रहा बरसात का पानी
Sun, 30 Jun 2024 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 30 Jun 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
स्कूल भवन की समस्या को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अभिभावक। -स्रोत : स्वयं
धर्मपुर (मंडी)। केंद्रीय विद्यालय धर्मपुर में बरसात का पानी घुसने से विद्यार्थियों के लिए बैठने की समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं, पुराने भवन में दरवाजे और खिड़कियां न होने से भी विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। समस्या के कारण पहली कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन दिन ही पाठशाला में बुलाया जा रहा है। इससे अभिभावक परेशान हो गए हैं।
केंद्रीय विद्यालय में सातवीं तक कक्षाएं चल रही हैं और सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए बैठने की समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि यहां नए कमरे बनकर तैयार हो गए हैं, लेकिन उनमें अभी कार्य अधूरा है। शनिवार को एसडीएम धर्मपुर कार्यालय में पहुंचे अभिभावकों में ज्योति देवी, बबली देवी, सुनीता देवी, रजनी देवी, सावित्री देवी, अंजना, सरिता देवी, प्रियंका, रविकांत, भारती शर्मा, सोहन लाल, रूपलाल, शम्मी और जानु आदि ने बताया कि कमरों की हालत खस्ता है। दरवाजे और खिड़कियां भी नहीं है। इस कारण बारिश का पानी कमरों के भीतर आ रहा है।
उधर, एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल ने आए हुए प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का जल्दी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा पीडब्ल्यूडी को कार्य को जल्द पूरा करने के लिए कहा जाएगा, ताकि बच्चों को पढ़ाई में आ रही बाधा से निजात मिल सके।