{"_id":"67bda82cb6f56b2fc70fbe0e","slug":"pta-engaged-in-saving-chhatri-college-mandi-news-c-90-1-mrt1064-148933-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: छतरी कॉलेज को बचाने में जुटी पीटीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: छतरी कॉलेज को बचाने में जुटी पीटीए
विज्ञापन
दाखिला बढ़ाने के लिए खुद चलाया अभियान, स्कूलों के विद्यार्थियों को किया जा रहा जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। डिग्री कॉलेज छतरी पर बंद होने के बादल मंडरा रहे हैं। कॉलेज में इस समय तीनों कक्षाओं में 116 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इनमें से 70 छात्र बीए फाइनल में हैं। अप्रैल में वार्षिक परीक्षा होने के बाद यह संख्या घटकर 46 रह जाएगी जो सरकार की ओर से निर्धारित संख्या से काफी कम है। नए सत्र में एडमिशन बढ़ाने और कॉलेज को बचाने के लिए पीटीए ने स्कूलों में जागरूकता अभियान चला रखा है।
पीटीए अध्यक्ष बालाराम ने बताया कि उपतहसील छतरी में ब्रेयोगी, मेहरीधार, छतरी, बिहणी और खुणाची सहित पांच सीनियर सेकेंडरी स्कूल आते हैं। इसके अलावा करसोग विस क्षेत्र महोग, पोखी और आनी के लगोटी स्कूल पड़ते हैं। इन स्कूलों के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा ग्रहण करने का एकमात्र छतरी कॉलेज ही निकटवर्ती संस्थान है।
कहा कि इन स्कूलों में जाकर बच्चों को छतरी कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पीटीए के सचिव प्रो. ललित कुमार ने बताया कि कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता को छोड़कर पूरा शैक्षणिक स्टाफ है। शिक्षा विभाग के नाम से साढ़े सात बीघा जमीन भी उपलब्ध है। नए शैक्षणिक सत्र से आईटीआई भवन में कक्षाएं चलाने का प्रस्ताव है। संवाद