{"_id":"694c2dfe82a4f9b29d0c6ecf","slug":"psychologist-microbiology-expert-took-charge-mandi-news-c-90-1-ssml1025-180426-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मनोवैज्ञानिक, माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञ ने संभाला पदभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मनोवैज्ञानिक, माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञ ने संभाला पदभार
Thu, 25 Dec 2025 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 25 Dec 2025 06:44 AM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में बुधवार को मनोवैज्ञानिक विशेषज्ञ डॉ. किरन शर्मा और माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. विकास नाथ ने पदभार ग्रहण कर लिया है। डॉ. किरन ने बताया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में पीजी एमडी की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने जोगिंद्रनगर में अपना कार्यभार संभाला है। वहीं माइक्रोबायोलॉजी के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. विकास नाथ भी आईजीएमसी शिमला से अपनी विशेषज्ञ चिकित्सक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जोगिंद्रनगर अस्पताल में तैनात हुए हैं।
अब जोगिंद्रनगर अस्पताल में स्वीकृत 19 चिकित्सकों के पदों की संख्या 14 पहुंच गई है। जल्द ही अस्पताल में एनस्थीसिया विशेषज्ञ कार्यभार संभालेंगे। अस्पताल में गायनी रोग विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ दंत विशेषज्ञ, सर्जन और मेडिसिन विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। इसके अलावा पांच चिकित्साधिकारी भी ओपीडी में मरीजों के उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैनात कर रखे हैं। सीएमओ मंडी डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि जोगिंद्रनगर अस्पताल में मनोवैज्ञानिक और माइक्रोबायोलॉजी विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती की जानकारी अस्पताल प्रशासन से मिली है।