सुंदरनगर (मंडी)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (निशक्त व्यक्तियों के लिए) सुंदरनगर में मंगलवार को कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने किया। इस मौके पर संस्थान के प्रधानाचार्य ई. आदित्य रैना ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य से अवगत करवाया।
इस मौके पर संस्थान के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने दीक्षांत समारोह में विभिन्न संकायों के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में कोपा ट्रेड के वर्ष 2021-22 से आशीष वर्मा, शिल्पा, सिमरन और मोनिका सर्वश्रेठ प्रशिक्षु रहे। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में वर्ष 2020-22 में गुरदीप और आशीष कुमार, स्विंग टेक्नोलॉजी में वर्ष 2022-23 में मीना कुमारी, मोटर मैकेनिक व्यवसाय वर्ष 2022-24 से गर्वित, इलेक्ट्रीशियन स्टेट ऑफ द आर्ट आईटीआई की प्रियंका शिवानी और श्रेया को सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षु के अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण पत्र, मोमेंटो के साथ 5100 रुपये की राशि प्रोत्साहन के रूप में प्रदान की गई। संवाद