जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में शनिवार को बिलासपुर की खेलो इंडिया की टीम ने मंडी जिले के कुन्नू की टीम को हराकर अगले चरण में प्रवेश कर लिया है। मंडी जिले के कुन्नू की टीम को बिलासपुर के खिलाड़ियों ने 38-27 से हराकर मैच जीता है।
शनिवार को एथलेटिक सेंटर जोगिंद्रनगर के खेल मैदान में सेवन स्टार और स्टार बॉय के मध्य हुए कबड्डी मैच में सेवन स्टार की टीम ने 49-17 से जीत दर्ज की। डेड सेवन और पधर उपमंडल के खिलाड़ियों के बीच हुए मैच में डेड सेवन की टीम ने 48-39 से जीत दर्ज की।
पैंथर गरोड़ू और बरोट के बीच हुए मुकाबले में पैंथर गरोड़ू ने 61-30 से मैच जीता। छत्रपति शिवाजी महाराज अध्ययन मंडल और कबड्डी प्रतियोगिता के संयोजक शुभम, सहसंयोजक विशाल ने बताया कि 7100 रुपये की ईनामी राशि विजेता टीम को दी जाएगी। उपविजेता टीम को 4100 रुपये दिए जाएंगे। संवाद

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश