{"_id":"616efa52080fbc09cb185b5b","slug":"private-bus-car-collided-in-ghatasani-highway-jammed-mandi-news-sml3876614166","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटासनी में निजी बस-कार में टक्कर, हाईवे में लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटासनी में निजी बस-कार में टक्कर, हाईवे में लगा जाम
विज्ञापन
घटासनी में निजी बस और कार की टक्कर के बाद लगा जाम।
- फोटो : Mandi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पठानकोट-मंडी हाईवे पर घटासनी के पास कार और निजी बस में टक्कर होने से कार चालक को चोटें आई हैं। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे जाम हो गया। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हाईवे को खोला गया। हादसा मंगलवार दोपहर बाद हुआ। घटासनी के नजदीक निजी बस और एक कार आमने सामने से टकरा गईं। इससे दोनों ही वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालकों के बयान दर्ज किए।
राहत की बात रही कि किसी भी सवार यात्री को गंभीर चोट नहीं पहुंची है। कार चालक को हल्की चोटें आई हैं। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि वाहनों में टक्कर हुई है। जांच की जा रही है। संवाद