{"_id":"58e3d2b64f1c1bf5465b60b2","slug":"pregnent-women-died-in-govt-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोनल अस्पताल मंडी में प्रसव के बाद महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोनल अस्पताल मंडी में प्रसव के बाद महिला की मौत
मंडी
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Doctor shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई है। इस घटना से स्वास्थ्य विभाग पर फिर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। जिस पर परिजनों ने उसे जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने ऑपरेशन करके प्रसव तो करवा दिया, लेकिन ऑपरेशन के बाद महिला को होश ही नहीं आया। इसके बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया और होश में लाने के लिए डाक्टर कुछ घंटे प्रयास करते रहे, लेकिन फिर भी होश नहीं आया। देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए लेकिन, उसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ही महिला का शव घर ले गए। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है। बताया जा रहा है कि महिला को बीपी और शूगर की शिकायत दी। इसके बावजूद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर दिया। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देशराज शर्मा ने कहा कि प्रसूता महिला की मौत के मामले में संबंधित डाक्टरों से रिपोर्ट मांगी है। इस संबंध में जांच की जाएगी। जांच के बाद ही महिला की मौत के कारणों का सही पता चल पाएगा।
विज्ञापन
आज होगा जिलास्तरीय करसोग नलवाड़ मेले का शुभारंभ
करसोग (मंडी)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेले का आगाज बुधवार को ममलेश्वर महादेव और नाग कजोनी की शोभायात्रा के साथ होगा। सात दिवसीय नलवाड़ मेले का शुभारंभ एसडीएम करसोग विवेक चौहान और समापन पर सीपीएस मनसा राम बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस नलवाड़ मेले की शोभा यात्रा ममलेश्वर महादेव मंदिर से मेला ग्राउंड तक निकलेगी। वृष पूजन के साथ मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ हो जाएगा। मेले में पांच सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ प्रदेश के प्रसिद्ध पहाड़ी कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। इस मेले में करीब 20 देवी-देवता शिरकत करेंगे।
विज्ञापन