फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Pre fabricated hospital to be built in five days: Thakur, mandi news

पांच दिनों में तैयार किया जाएगा प्री फेब्रिकेटिड अस्पताल: ठाकुर

Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Pre fabricated hospital to be built in five days: Thakur, mandi news
नेरचौक(मंडी)। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए भंगरोटू स्थित प्री फेब्रिकेटिड अस्पताल के शेष बचे कार्य को 5 दिनों में पूरा किया जाएगा। इस अस्पताल में 100 ऑक्सीजन युक्त बेड मौजूद हैं। यहां अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। ऑक्सीजन पाइप व बाथरूम का शेष काम पूरा होने पर शीघ्र ही यह अस्पताल मरीजों के लिए शुरू होगा। मेडिकल कॉलेज नेरचौक के प्राचार्य डॉ. आरसी ठाकुर ने बताया की प्री फेब्रिकेटिड अस्पताल का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाने वाले चंडीगढ़ से एक्सपर्ट सोमवार को यहां पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन

हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी इस अस्पताल का दौरा किया था तथा कार्य कर रही कंपनी ने 5 दिनों में कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया था। हाल में लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में 170 ऑक्सीजन युक्त बेड हैं जो पूरी तरह से भर चुके हैं। उन्होंने 500 गैस सिलिंडर सरकार से और मांगे हैं ताकि जिनको ऑक्सीजन की जरूरत हो मेडिकल कॉलेज में ही उपलब्ध करा दी जाए। मेडिकल कॉलेज का ढांचा इस तरह से बना है कि सभी 500 बेड को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed