फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Prabhat Ferry organized on the occasion of Valmiki Prakat Utsav

Mandi News: वाल्मीकि प्रकट उत्सव पर निकाली प्रभात फेरी

Tue, 07 Oct 2025 05:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Prabhat Ferry organized on the occasion of Valmiki Prakat Utsav
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निभाई पवित्र झंडा रस्म
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। वाल्मीकि सभा मंडी की ओर से मंगलवार को महर्षि वाल्मीकि प्रकट उत्सव मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से भाग लेकर पवित्र झंडा रस्म अदा की। मंदिर में चल रहे हवन में पूर्णाहुति डाल कर उपस्थित लोगों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि आज शिक्षा की लौ से समाज का हर वर्ग जागरूक हुआ है। समाज में फैली कुरीतियों को तोड़कर आज सभी लोग एक दूसरे के सुख दुख और विभिन्न सामाजिक, धार्मिक आयोजनों में शरीक हो रहे हैं जो समाज के विकास के लिए अच्छी बात है। वाल्मीकि सभा के प्रधान रोशन लाल और प्रदेशाध्यक्ष अंकुश घोष ने बताया कि मंगलवार सुबह शहरभर में प्रभात फेरी निकाली गई। 8 बजे से वाल्मीकि पाठ का आयोजन किया गया। 11 बजे हवन पाठ और 12 बजे मुख्यातिथि ने पवित्र झंडा रस्म निभाई। दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इससे पूर्व स्थानीय भजन मंडलियों और श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के साथ समाजसेवी राजेश कपूर, जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, भाजयुमो अध्यक्ष योगराज डोगरा, वाल्मीकि सभा के उप प्रधान दलीप राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

प्रकट उत्सव की पूर्व संध्या पर बलराज घोष जागरण मंडल की ओर से वाल्मीकि मंदिर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इसमें श्यामा ने सरस्वती वंदना से शुरुआत करते हुए ऋषि वाल्मीकि के विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed