फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Potholes on the road increased the problems in the fight.

Mandi News: लडभड़ोल में सड़क पर गड्ढों ने बढ़ाईं दिक्कतें

Sun, 16 Nov 2025 05:26 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 05:26 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the road increased the problems in the fight.
हर समय हादसों की रहती है आशंका, ग्रामीणों-व्यापारियों में रोष
विज्ञापन

...............................

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। मुख्य बाजार लडभड़ोल में सड़क की दुर्दशा ने स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब ढाई साल पहले एक निजी टेलीकॉम कंपनी ने ऑप्टिकल फाइबर तार बिछाने के लिए सड़क के किनारे खोदाई की थी। इसके बाद सड़क की मरम्मत ठीक ढंग से नहीं की गई। बारिश होने से खोदाई वाली जगह से मिट्टी बहकर सड़क पर फैल गई, जिस वजह से अब पूरी सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। सड़क की इस खस्ता हालत के कारण स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
व्यापारी मदन लाल, कमलभूषण, विकास, कमल कुमार, सुभाष, लविंदर, देवेंद्र, मोहित ने बताया कि गड्ढों की वजह से बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। दोपहिया वाहनों के स्किड होने का खतरा भी बढ़ गया है जिससे किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। व्यापारियों ने कहा कि इससे उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

सभी स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने लोक निर्माण विभाग से अपील की है कि इन गड्ढों को जल्द से जल्द भरा जाए। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पवन गुलेरिया ने बताया कि विभाग की जेसीबी मशीनें वर्तमान में अन्य सड़कों को खोलने के काम में व्यस्त हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर लडभड़ोल बाजार में इन गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed