फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Political

विकास कार्य में अनदेखी से नाराज भाजपा समर्थित पार्षद ने दिया इस्तीफा

Wed, 05 Aug 2020 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Political
करसोग (मंडी)। करसोग नगर पंचायत में विकास कार्य से नाराज भाजपा समर्थित पार्षद बंसी लाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बंसी लाल वार्ड नंबर दो न्यारा के पार्षद हैं। उन्होंने बुधवार को सदन में नगर पंचायत सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन

हालांकि बंस ीलाल का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है। पार्षद ने सदन में पास होने वाले कार्यों को बदले जाने का आरोप लगाया है। नगर पंचायत करसोग में कुल सात वार्ड हैं। इसमें पांच वार्डों में ही चुनाव हुए थे, जबकि दो वार्ड ममेल व बरल वार्ड के लोग नगर पंचायत परिधि में शामिल किए जाने से नाराज थे। इस कारण दोनों ही वार्डों के लोगों ने नगर पंचायत चुनाव का बहिष्कार किया था। ऐसे में अभी नगर पंचायत में चुने हुए सदस्यों की संख्या पांच है। इनमें तीन भाजपा और दो सदस्य कांग्रेस समर्थित हैं। दिलचस्प होगा कि अगर इस्तीफा मंजूर होता है तो सदन में भाजपा और कांग्रेस समर्थित सदस्यों की संख्या दो-दो रह जाएगी। पार्षद बंसी लाल ने बताया कि विकास कार्यों में अनदेखी के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। कहा कि लोगों को विकास कार्यों को लेकर काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सदन में रखे जाने के बाद भी कार्य नहीं हो रहे थे। ऐसे में जनहित में अपने पद से इस्तीफा दिया है। नगर पंचायत के सचिव राजेंद्र ठाकुर का कहना है कि पार्षद ने त्यागपत्र में सदन में पास होने वाले कार्यों का बदले जाने का कारण बताया है। यह मामला मेरे ध्यान में नहीं है। कहा कि पार्षद सदन, सचिव या उपाध्यक्ष को त्यागपत्र सौंप सकता है, कौन इसको मंजूर करेगा। इस बारे में भी जानकारी ली जाएगी। इस बारे में नगर पंचायत उपाध्यक्ष ममता गुप्ता ने कहा कि किसी भी वार्ड में कार्यों की अनदेखी नहीं हो रही है। सभी वार्डों में विकास कार्य किये जा रहे हैं, पार्षद के इल्जाम निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed