फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   politechnical college in karsog

करसोग में पॉलीटेक्निक कॉलेज और छतरी में खुलेगी पुलिस चौकी

Tue, 27 Sep 2016 10:14 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 27 Sep 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
politechnical college in karsog
करसोग में मंगलवार को सर्किट हाउस में लोगों की समस्या सुनते मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

करसोग/पांगणा (मंडी)। जिला मंडी के तीन दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करसोग क्षेत्र में करोड़ों के उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ नई विकास कार्यों की झड़ी लगाई। मुख्यमंत्री ने करसोग में पॉलीटेक्निक कॉलेज और छतरी में पुलिस चौकी खोलने की घोषणा की है। साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पांगणा को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करने, करसोग में उप मंडलीय पुलिस अधिकारी कार्यालय खोलने, चौरीधार और कुन्नू में आयुर्वेदिक औषधालय तथा बधारनु में पशु औषधालय खोलने और कई स्कूलों का दर्जा बढ़ाने की घोषणा की।

विज्ञापन


    मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करसोग रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनीं। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने करसोग में 19 करोड़ की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। 93 लाख रुपये की जुआ-पोगली-सेरीबंगला पेयजल आपूर्ति योजना के संवर्धन की आधारशिला रखी। इस योजना से क्षेत्र की 2000 से अधिक जनता लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

     उन्होंने नगर पंचायत करसोग की 14.50 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाली सीवरेज योजना तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के 1.16 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले बहुउद्देशीय स्टेडियम की आधारशिलाएं भी रखीं। 1.75 करोड़ की लागत से नांज खड्ड पर निर्मित पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने छिअुरा खड्ड पर 76 लाख की लागत से निर्मित पुल का भी उद्घाटन किया। पांगणा में उप तहसील कार्यालय का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


      करसोग के रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारी का उपमंडल स्तरीय कार्यालय तथा सरत्योला, महासुधार और तूमन में स्वास्थ्य उप केंद्र खोलने की घोषणाएं कीं। उन्होंने राजकीय प्राथमिक पाठशाला दुरकानू, नेहरा, तरेज, बगैल को माध्यमिक पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने तथा राजकीय उच्च पाठशाला कुठैड़, शैंदल, परोला और मरोथी को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को भी स्तरोन्नत करने की घोषणाएं कीं। उन्होंने कांडी ने नया प्राथमिक पाठशाला खोलने की घोषणा की तथा माध्यमिक पाठशाला मैहरन को उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में परीक्षा एवं बहुउद्देशीय सभागार की घोषणा की।

पांगणा में जनसभा में मुख्यमंत्री ने करसोग कॉलेज में छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाने, अगले सत्र से अंग्रेजी, राजनीति शास्त्र और हिंदी में एमए की कक्षाएं शुरू करने की बात कही। इस मौके पर आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, आबकारी मंत्री प्रकाश चौधरी, मुख्य संसदीय सचिव मनसा राम, सोहन लाल ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद, करसोग ब्लाक अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, धन्ना लाल, हीरा लाल गौतम, संत राम धीमान, जिला परिषद सदस्य संतोष कुमारी, बीडीसी अध्यक्षा चमेलू देवी, कमला वर्मा, जगत राम, रूप लाल, पांगणा पंचायत प्रधान शांता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed